वार्ड नं. 3, स्टेट बैंक के पीछे, राहतगढ़, जिला सागर (म.प्र.) +91 75660 66095 arvindkushwaha557@gmail.com
भंडारा सेवा

हमारा परिचय

श्री विश्वनाथ जी सेवादल युवक मंडल सोसायटी, राहतगढ़ एक पंजीकृत समाजसेवी संस्था है, जो भगवान श्री विश्वनाथ जी के पावन आशीर्वाद से समाज के निर्धन, असहाय, जरूरतमंद एवं वंचित वर्गों की सेवा हेतु समर्पित है।

संस्था का उद्देश्य युवाओं को संगठित कर उनमें सेवा भाव, अनुशासन, नैतिक मूल्यों एवं भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान का विकास करना है। हमारा विश्वास है कि सच्ची भक्ति मानव सेवा, परोपकार और समाज के उत्थान में निहित है।

इसी भावना के साथ संस्था शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, बाल विकास, सामाजिक जागरूकता एवं जनकल्याण के विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर कार्य कर रही है।

हम समय-समय पर वृक्षारोपण अभियान, जल बचाओ जागरूकता कार्यक्रम, स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर, निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों की सहायता, छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक सहयोग तथा महिला सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं।

संस्था का लक्ष्य एक ऐसे सशक्त, शिक्षित, स्वस्थ और संस्कारित समाज का निर्माण करना है, जहाँ प्रत्येक व्यक्ति को सम्मान, अवसर और सहयोग प्राप्त हो सके। भगवान श्री विश्वनाथ जी की प्रेरणा से हम सेवा, समर्पण और विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर हैं।

हमारा मूल मंत्र:

"सेवा ही संगठन, संगठन ही शक्ति और शक्ति ही समाज के विकास का आधार है।"

पूरा परिचय देखें

हमारी सेवाएँ

समाज के हर वर्ग तक पहुँचने का हमारा प्रयास

शिक्षा सहयोग

गरीब बच्चों को पुस्तकें एवं शिक्षा सामग्री।

वृक्षारोपण

पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधारोपण अभियान।

जल संरक्षण

जल बचाओ जागरूकता अभियान।

महिला सुरक्षा & सामाजिक विकास

महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा कार्यक्रम & समाज के विकास और उत्थान के लिए कार्य।।

हमारी सेवा का वीडियो

हमारे संस्था द्वारा किए गए विभिन्न सेवा कार्यों का विस्तृत विवरण देखें। हम समाज के हर वर्ग की सेवा के लिए समर्पित हैं और निरंतर नए-नए कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं।

  • वृक्षारोपण अभियान: पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण कार्यक्रम
  • स्वास्थ्य शिविर: निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और दवा वितरण
  • शिक्षा सहयोग: गरीब छात्रों को शैक्षणिक सामग्री प्रदान
और जानें
5000+
लाभान्वित परिवार
120+
सेवा कार्यक्रम
300+
सक्रिय सदस्य
15+
वर्षों का सेवा अनुभव

आपका छोटा सा सहयोग, किसी के जीवन में बड़ा बदलाव

आपके दान से हम और अधिक जरूरतमंदों तक पहुँच सकते हैं।

दान करें